बैतूल नगर: IAS डॉ. सौरभ सोनवणे ने बैतूल कलेक्टर की कमान संभाली, जनता को विकास और सुशासन की उम्मीद
बैतूल जिले में प्रशासनिक बदलाव के तहत आज एक नई शुरुआत हुई, जब वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्टर पद का कार्यभार संभाल लिया। रविवार दोपहर ठीक 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उन्होंने विधिवत पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर अपर कलेक्टर वंदना जाट, संयुक्त कलेक्टर मकसूद अहमद और एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।