सासनी: बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर गलत तरीके से खड़े ट्रक के कारण कोतवाली चौराहे पर 1 घंटे तक लगा रहा जाम, राहगीर हुए परेशान
Sasni, Hathras | Oct 7, 2026 जनपद हाथरस की सासनी कोतवाली क्षेत्र के कोतवाली चौराहे के पास बिल्डिंग मटेरियल की दुकान पर सामान उतारते समय गलत तरीके से खड़े ट्रक के कारण जाम लग गया। कोतवाली चौराहे के पास करीब 1 घंटे तक जाम लगा रहने के कारण आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं जाम लगा होने के कारण विद्यार्थियों की क्लास छूट गई। तेज धूप से राहगीरों को परेशानी हुई।