सोरांव: विदेश में नौकरी का झांसा देकर युवकों से ठगी, मऊआइमा में एजेंट ने फर्जी वीजा और टिकट बनाकर वसूले ढाई-ढाई लाख रुपए
मऊआइमा में एजेंट मोहम्मद यूसुफ ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर कई युवाओं से ढाई ढाई लाख रुपये कि ठगी की हैं। यूसुफ ने युवकों को मलेशिया ओमान और सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का वादा किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।जानकारी आज बुधवार को करीब शाम 6:00 बजे सामने आई।