खकनार: ग्राम घाघरला में राम नवमी के अवसर पर भव्य कलश यात्रा का हुआ आयोजन
बुरहानपुर राम नवमी के पावन अवसर पर जिले के ग्राम घाघरला में रविवार शाम चार बजे एक भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे और ग्रामीणजन पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए। सिर पर कलश लिए महिलाओं की पंक्तियां और रामभक्ति में डूबे बच्चों की टोली ने श्रद्धा और उत्सव का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।