खकनार: राम नवमी पर बुरहानपुर में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल व पूर्व मंत्री अरुण यादव ने बजाई लेझीम
बड़केश्वर महादेव मंदिर से शुरू हुई पालकी यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए राम मंदिर चिंचाला पहुंची,शोभायात्रा में रथ,ऊंट,घोड़े और मनमोहक झांकियों ने भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल और पूर्व मंत्री अरुण यादव ने श्रीरामपूजन के बाद पारंपरिक लेझिम बजाई। रामधुन पर झूमते नेताओं का वीडियो वायरल हो गया ।