खकनार: ग्राम गोराडिया में पहली बार रामनवमी पर निकली शोभायात्रा, जयघोष गूंजे, गादली नृत्य पर झूमे श्रद्धालु
ग्राम गोराडिया में रामनवमी का पर्व इस बार ऐतिहासिक बन गया। गांव में पहली बार भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो आज रविवार दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक चली। शोभायात्रा की विशेष बात रही सामूहिक आदिवासी गादली नृत्य, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।भजनों और राम भक्ति से सराबोर माहौल में श्रद्धालु थिरकते नजर आए।