फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद में आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों से गूंजा, कारगिल विजय दिवस पर भाजपा ने गांधी पार्क से निकाला मशाल जुलूस
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क से सुभाष तिराहा तक शनिवार रात सात बजकर 45 मिनट पे मशाल जुलूस निकाला। वर्ष 1999 की पाकिस्तानी घुसपैठ और आतंकवादी हमलों को याद कर आतंकवाद के खिलाफ जनआक्रोश फूटा। भाजपा महानगर अध्यक्ष सतीश दिवाकर के नेतृत्व में हुए इस आयोजन का समापन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण संग हुआ।