लालगंज: लालगंज स्थित शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन से पहले वृहद भंडारे का आयोजन, देर रात तक चलता रहा भंडारा
लालगंज बाजार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन से पहले वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा बृहस्पतिवार देर रात करीब 10:30 बजे तक चलता रहा। समाजसेवी मनोज केसरी ने शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे बताया कि भगवान गणेश की पूजा कर सुख शांति और समृद्धि की कामना की गई है। आज गणेश प्रतिमा का विसर्जन गाजे बाजे के साथ खुशी माहौल में किया जाएगा।