लंभुआ: हनुमानगंज में 10 दिनों से रात में बिजली को लेकर ग्रामीण हो रहे परेशान, कल करेंगे अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव
लम्भुआ तहसील के लोलेपुर उपकेंद्र के ईस्ट फीडर पर दस दिन से हनुमानगंज का जंफर रात होते की काट दिया जाता है जिससे पूरे गांव मे अंधेरा रहता है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को प्रधान के साथ अधिशाषी अभियंता कार्यालय घेरने की घोषणा की है। वही अधिशाषी अभियंता एके सिंह ने बताया कि जेई व एसडीओ से मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।