प्रतापगढ़: चौकापार पुर गढ़ी गांव में दबंगों ने पुश्तैनी भूमि पर किया जबरन कब्जा, डीएम और एसपी से की शिकायत
चौकापार पुर गढ़ी गांव की महिला चांद बीबी ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने उनकी पुश्तैनी भूमि पर जबरन कब्जा कर लिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के चलते दबंगों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। चांद बीबी ने पुलिस अधीक्षक और जिलाधिकारी को गुरुवार शाम 4 बजे शिकायत कर तत्काल कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।