नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी भी बरामद
महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार 2:00 बजे एक शातिर स्कूटी चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्कूटी सवार को पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान थरेपाह कोतवाली निवासी उपेंद्र सिंह के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी की स्कूटी बरामद की गई।