नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप ने स्विफ्ट कार को मारी टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार 1:00 बजे कुंभ स्नान से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुरवामीर कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर यह हादसा हुआ। एक तेज रफ्तार पिकअप ने ओवरटेक करते समय स्विफ्ट डिजायर कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को सरसौल सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।