नरवल: महाराजपुर में रुमा ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
महाराजपुर में रुमा ओवरब्रिज पर एक सड़क हादसा हुआ। कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाइवे पर अज्ञात वाहन ने शुक्रवार 2 बजे स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। अविनाश दुबे उर्फ आशीष (45) अपनी भतीजी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे थे। हादसे में अविनाश के सिर में गंभीर चोटें आईं। युवक को प्राथमिक चिकित्सालय ले जाया गया जहां युवक को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।