नरवल: नसड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी
नरवल थाना क्षेत्र के नसड़ा गांव में 32 वर्षीय शिवसागर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। थाना प्रभारी ने रविवार रात 9:00 बजे बताया मृतक अपने खेत पर पानी लगाने गया था लौटकर घर आया और सो गया। इसके बाद उठा ही नहीं। परिजन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर घटना की जांच की जा रही है।