नरवल: महाराजपुर में सड़क किनारे पेड़ से लटका मिला मूकबधिर का शव, पिता ने जताई अनहोनी की आशंका
महाराजपुर थाना क्षेत्र के महोली गांव निवासी 30 वर्षीय मूकबधिर अंशु का शव सड़क किनारे पेड़ से लटका हुआ मिला। पिता रामबाबू ने अनहोनी की आशंका जताई है। थाना प्रभारी ने सोमवार शाम 7:00 बजे बताया पिता द्वारा दी गई तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।