नरवल: महाराजपुर थाने में आईटीबीपी की 32वीं वाहिनी के कांस्टेबल का कैंपस के जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला शव
महाराजपुर में भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) की 32 वीं वाहिनी में तैनात कॉन्स्टेबल जीडी रवि का शव कैंपस के जंगल में नीम के पेड़ पर लटका मिला। कॉन्स्टेबल रवि का शव जूट की रस्सी से पेड़ पर लटका हुआ मिला। आईटीबीपी के अधिकारियों ने गुरुवार 3 दोपहर बजे पुलिस बुलाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।