अररिया: अररिया में नीट पेपर लीक पर धरना और भूख हड़ताल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, जंतर मंतर आंदोलन से एकजुटता
Araria, Araria | Jul 9, 2026 नीट परीक्षा पेपर लीक घोटाले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जन जागरण शक्ति संगठन की युवा टीम ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित धरना स्थल पर एक दिवसीय धरना एवं सामूहिक भूख हड़ताल का आयोजन किया। धरना पर बैठे छात्र-नौजवानों ने दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे भूख हड़ताल और धरने के साथ पूरी एकजुटता व्यक्त की।