Follow...कोटा शहर में चोरी का माल खरीदने वाला पुलिस गिरफ्त में, चोरी के आभूषण बरामद
घर मे घुसकर आभूषण चुराने के मामले में एक आरोपी पूर्व में हो चुका गिरफ्तार
कोटा में चंद्रेसल निवासी पुरुषोत्तम बैरवा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रात के समय अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर अलमारी से 20 हजार रुपये नकद, चांदी की पायल और चार्जिंग पर लगा मोबाइल चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने 23 जून को आरोपी रणवीर उर्फ दलिया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि चोरी के आभूषण विश्वप्रताप सिंह उर्फ रवि आमेरा को बेचे थे। पुलिस ने विश्वप्रताप सिंह उर्फ रवि आमेरा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से चोरी के आभूषण बरामद कर लिए।
Sangod, Kota | Jun 27, 2026