सादाबाद: कुम्हरई के पास बंबा की पटरी टूटी, 150 बीघा से ज्यादा खेतों में भरा पानी, बिजली के खंभे भी गिरे
कुम्हरई और सरौंठ गांवों के पास बंबा में पानी छोड़े जाने के बाद कच्ची पटरी टूट गई और देखते ही देखते करीब 150 बीघा के करीब खेतो में पानी भर गया। किसानों द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद पटरी को दुरुस्त किया जा सका। पानी के तेज बहाव से नीम का पेड़ टूटकर बिजली लाइन पर गिर गया। इससे बिजली लाइन क्षतिग्रस्त हो गई और करीब आधा दर्जन बिजली के खंभे गिरकर टूट गए।