चरखी दादरी: ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए नागरिक रहें सतर्क, हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें: मुनीश नागपाल, डीसी चरखी दादरी
चरखी दादरी डीसी डॉ मुनीश नागपाल ने आज शुक्रवार को सायं 4 बजे जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के चलन में साइबर अपराधों से बचाव के लिए नागरिक जागरूक-सतर्क रहें और किसी भी तरह की ऑनलाइन धोखाधड़ी या साइबर क्राइम की घटना होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें ताकि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सके।