चरखी दादरी: बडेसरा में रास्ते के विवाद में चचेरे भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या की, पुलिस जांच में जुटी
चरखी दादरी जिले के गांव बडेसरा में रास्ते के विवाद को लेकर बीती देर रात कुल्हाड़ी से काटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक के शव को चरखी दादरी सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है जहां शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मृतक की पहचान बडेसरा निवासी 27 वर्षीय मनदीप के रूप में हुई है। हत्या के आरोप मृतक के चचेरे भाई पर हैं।