चरखी दादरी: पशु तस्करी और वध करने वालों पर कसेगा शिकंजा, अवैध परिवहन पर 7 साल की सजा और ₹50 हजार जुर्माना: अर्श वर्मा SP
चरखी दादरी एसपी अर्श वर्मा ने आज शुक्रवार को सायं 4 बजे पुलिस प्रवक्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा, पंचकूला द्वारा पशुओं के अनाधिकृत परिवहन (तस्करी), वध व मांस की बिक्री आदि घटनाओं की रोकथाम तथा संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है।