*समाहरणालय सभागार में नवपदस्थापित एवं निवर्तमान जिलाधिकारी की उपस्थिति में पदाधिकारियों का परिचय*
प्रभार ग्रहण की औपचारिकता पूर्ण होने के उपरांत समाहरणालय सभागार में नवपदस्थापित जिलाधिकारी श्री मनेश कुमार मीणा एवं निवर्तमान जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया की उपस्थिति में जिले के वरीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने क्रमशः अपना परिचय दिया तथा अपने-अपने विभाग के दायित्वों एवं जिले में संचालित प्रमुख कार्यों से नवपदस्थापित जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया। इस दौरान निवर्तमान जिलाधिकारी श्री तनय सुल्तानिया ने जिले की प्रशासनिक व्यवस्था एवं प्रमुख प्राथमिकताओं से संबंधित आवश्यक जानकारी भी साझा की।
नवपदस्थापित जिलाधिकारी महोदय ने सभी पदाधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करने तथा जनहित से जुड़े मामलों का तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य आमजन को प्रभावी, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन उपलब्ध कराना है।
Arrah, Bhojpur | Aug 20, 2026