सावन मास के अंतिम सोमवारी को लेकर पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा आरा नगर थाना क्षेत्र के मंदिरों का निरीक्षण!
सावन मास की अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ और विधि-व्यवस्था को पूरी तरह सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा आरा नगर थाना क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Arrah, Bhojpur | Aug 23, 2026