भोजपुर जिला के व्यवसायियों की शीर्ष प्रतिनिधि संस्था भोजपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री, आरा के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। सर्वसम्मति से प्रदीप नारायण दास अध्यक्ष एवं डॉ. आदित्य बिजय जैन महासचिव पद के लिए मनोनित हुए।
ज्ञात हो कि भोजपुर चैम्बर की आम सभा रविवार, 23 अगस्त को श्री मैना सुन्दर भवन में सम्पन्न हुई। भोजपुर चैम्बर के सदस्यों ने आगामी सत्र 2026-28 के लिए पदाधिकारियों का मनोनयन किया। विशेष बात रही कि सदस्यों द्वारा चैम्बर की परम्परा के अनुसार सर्वसम्मति से बिना चुनावी प्रक्रिया के पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ।
Arrah, Bhojpur | Aug 23, 2026