आबू रोड: आबूरोड रेलवे पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ की कार्रवाई, रणकपुर एक्सप्रेस से अवैध शराब की बरामदगी
आबूरोड रेलवे पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम द्वारा की गई।थानाधिकारी मनोज कुमार के अनुसार, रणकपुर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में सघन जांच के दौरान एक महिला के कब्जे से 107 बीयर कैन अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई