टीकमगढ़: गुआवा गांव में आवारा जानवरों के हमले से वृद्ध महिला हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के गुआवा गांव में आवारा जानवरों के हमले से एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल वृद्ध महिला का नाम पुख्खन चढ़ार है। परिजन ने बताया कि महिला गांव में शौच करने के लिए जा रही थी रास्ते में आवारा जानवरों ने अचानक महिला पर हमला कर दिया जिससे वह गंभीर से घायल हो गई।