टीकमगढ़: सुहागी गांव निवासी एक व्यक्ति की ज़हरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत, जिला अस्पताल में हुआ शव का पोस्टमार्टम
टीकमगढ़ जिले के सुहागी गांव से घटना सामने आई है।जहां पर व्यक्ति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजन उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ केंद्र लेकर पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां डॉक्टर ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पीएम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जहरीले पदार्थ का सेवन करने के कारण अज्ञात बताये जा रहे है।