टीकमगढ़: पटोरी रोड पर क्रॉसिंग करते समय सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के पटोरी रोड पर एक व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। घायल का नाम मंगल निवासी भेलसी गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति भेलसी गांव से इमलिया गांव जा रहा था रास्ते में पटोरी रोड पर क्रॉसिंग करते समय बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया।