टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग की, 205 वाहनों की जाँच की, 22 के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा अवैध गतिविधियों, अवैध शराब, मादक पदार्थ के परिवहन को रोकने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान 205 वाहनों को चेक किया गया और 22 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर 8500 का समन शुल्क वसूला गया।