टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोतिय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में टीएल की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के लिए प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर निराकरण कराए।