सतना में चोर बेखौफ: सूने घर में लाखों की चोरी, स्कूल में फिर ताले काटे
बेटी के इलाज के लिए जुटाए 4.30 लाख रुपए और लाखों के जेवर पार, स्कूल की पुरानी चोरियों का भी सुराग नहीं
सतना। जिले में लगातार बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच कोलगवां थाना क्षेत्र के सोनौरा गांव में चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर 4 लाख 30 हजार रुपए नकद, 5 तोला सोने और 400 ग्राम चांदी के जेवर पार कर दिए। नए आरटीओ कार्यालय के पास रहने वाले शंभू प्रसाद पांडेय कुछ दिन पहले बड़ी बेटी के पास प्रयागराज गए थे और घर में ताला लगा था। 14-15 सितंबर की दरमियानी रात चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे, कमरों की तलाशी ली और आलमारी के लॉकर से नकदी व जेवर लेकर फरार हो गए। मंगलवार को पड़ोसी ने ताला टूटा देखा तो शंभू प्रसाद को सूचना दी। लौटकर उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। खास बात यह है कि 4.30 लाख रुपए छोटी बेटी के डायलिसिस और ऑपरेशन के लिए जुटाए गए थे, लेकिन उसकी मौत के बाद अंतिम कार्यक्रमों में व्यस्तता के कारण �
Unchahara, Satna | Sep 17, 2026