कलश वंदन यात्रा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँची
पुष्पवर्षा कर समरसता का संदेश दिया
--
संत शिरोमणि रविदास जी के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निकाली जा रही भव्य कलश वंदन यात्रा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुँची।
इस दौरान नगर परिषद तरीचरकला सहित ग्राम पंचायत पोहा, तरीचर खुर्द, विनवारा, असाटी, किशोरपुरा, गीतखिनि, देवेंद्रपुरा, केना और टीला में यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा पावन कलश का पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया। महिलाओं ने मंगल गीत गाए और पुष्पवर्षा कर समरसता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत टीला में यात्रा के पहुँचने पर भक्तिमय माहौल में महाआरती का आयोजन किया गया। इस विशेष आरती और पूजन के संपन्न होने के बाद, श्रद्धालुओं के जयघोष के बीच कलश यात्रा अपने अगले गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
#कलश_वंदन_यात्रा #jansamparkMP #niwari
4 views | Niwari, Madhya Pradesh | Aug 22, 2026