विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ईद की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में हुई सम्पन्न, प्रशासन की गश्त रही तेज
प्रखंड के विभूतिपुर, नरहन, बोरिया, मोहनपुर, मुस्तफापुर, सिंघियाघाट, देशरी कर्रख, बेलसंडीतारा, सैदपुर, चकविदौलिया आदि ईदगाहों व मस्जिदों में शांतिपूर्ण माहौल में ईद की नवाज अदा कर एक दुसरे को बधाई दी।। मौके पर बीडीओ चन्द्रमोहन पासवान, सीओ रंधीर रमन, थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप के नेतृत्व में ईद की नमाज अदा के समय गस्त तेज रही।