विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस केराई टोला सरपत्ती से 32 कार्टन शराब किया बरामद, धंधेबाज फरार
केराई टोला सरपत्ती के पक्का निर्मित घर के अंदर जमीन में बने तहखाने से 32 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि इस मामले में पुअनि संजीव सिंह के बयान पर स्थानीय थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें गांव के हीं योगेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह के पुत्र व पूर्व के शराब धंधेबाज रंधीर कुमार को नामजद किया है।