रूड़की: कलियर थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च,गड़बड़ी करने पर कड़ी कार्यवाही चेतावनी
पिरान कलियर थाना पुलिस के ने आज लोकसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला है। यह फ्लैग मार्च इमली खेड़ा,दरियापुर और हकीमपुर तुर्रा में निकल गया है। इस दौरान पुलिस के द्वारा लोकसभा चुनाव में लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि चुनाव के दौरान अगर कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।