गांगड़तलाई: हड़मत में राशन वितरण में अनियमितता, जांच की जाए
गांगड़तलाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत हड़मत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने कलेक्टर, रसद अधिकारी गांगड़तलाई तहसीलदार को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंपकर डीलर के खिलाफ जांच और कार्रवाई करते हुए नया डीलर लगाने की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण में लंबे समय से गड़बड़ियां चल रही हैं।