अशोक नगर: नवीन कृषि उपज मंडी में उपार्जन केंद्र पर कलेक्टर अचानक पहुंचे, समिति प्रबंधक को दिए सख्त निर्देश
अशोकनगर में खराब मौसम के बीच कलेक्टर साकेत मालवीय ने गुरुवार को रात 9:30 बजे नवीन कृषि उपज मंडी स्थित उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने खुले में रखे गेहूं को सुरक्षित रखने और किसानों के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कलेक्टर उस समय केंद्र पहुंचे जब तेज आंधी के साथ हल्की बारिश हो रही थी।