फर्रुखाबाद: जिले में छाए बादल, ठंडी हवा चलने से मिली राहत, भीषण गर्मी के बाद मौसम बदला, बारिश की संभावना
फर्रुखाबाद जनपद में मंगलवार सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है। इससे पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली है। बीते दिनों फर्रुखाबाद में तेज धूप और गर्मी के कारण तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। रात के समय भी तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहता था, जिससे लोग