धोली मुरौल: ढोली बाजार में तीन नकाबपोश बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी के घर पर फायरिंग की, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरपुर जिले के मुरौल प्रखंड अंतर्गत मुरौल ओपी क्षेत्र के ढोली बाजार में गुरुवार की शाम करीब 4 बजे में बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने आभूषण व्यवसायी के घर पर दो राउंड फायरिंग कर दी। इसमें आभूषण व्यवसायी शिवनाथ साह की 22 वर्षीय पुत्री अन्नू कुमारी बाल-बाल बच गई। एक गोली घर के सामने खड़ी गाड़ी पर लगी।