झज्जर: मोटरसाइकिल चोरी मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद; पुलिस ने किया मामला दर्ज
थाना बादली की पुलिस टीम ने एक आरोपी को मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में काबू करने में कामयाबी हासिल की। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बादली निरीक्षक राकेश ने बताया कि जोगिंदर निवासी सुधारना जिला रेवाड़ी ने शिकायत देते हुए बताया कि 13 नवंबर 2024 को वह गांव गुभाना अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था। मैंने अपनी मोटरसाइकिल को घर के बाहर खड़ी कर दी थी।