रामगढ़: रामगढ़ बाजार में 5 दिनों से बिजली गुल, ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण बनी स्थिति
रामगढ़ बाजार क्षेत्र में पिछले 5 दिनों से ब्लैक आउट है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ऐसी स्थिति बनी हुई है। ऐसे में व्यवसाय पर बुरा असर पड़ा हैै। बच्चे पढ़ायी नहीं कर पा रहे हैं। गर्मी के कारण और परेशानी बढी हुई है। इसे लेकर स्थानीय लोगों में जनप्रतिनिधियों के प्रति आक्रोश बना हुआ है।