पोड़ैयाहाट: लीलादह और आषाढी माधुरी के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने फ्लैग मार्च कर शांति और सद्भावना से त्योहार मनाने की दी नसीहत
लीलादह और आषाढी माधुरी के संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सद्भावना से त्योहार मनाने की नसीहत दी है।शांति समिति की हुई बैठक में कुछ आयोजकों की ओर से कुछ क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के द्वारा अनियमितता फैलाने की आशंका व्यक्त की गई थी। पुलिस ने कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।