Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
sanojrajbhar76
No video available
1
#महादेवा विधानसभा क्षेत्र में #दूधराम जी के समर्थन में चुनाव चिन्ह #छड़ी पर वोट दें की अपील करते हुए
Basti, Basti
| Feb 23, 2022
#महादेवा
#दूधराम
#छड़ी
MORE NEWS
Basti, Basti | Jul 26, 2026
डीआईजी संजीव त्यागी ने किया नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का भव्य लोकार्पण बस्ती। हरदिया चौराहे पर स्थित मारुति सुजुकी स्मार्ट व्हील्स अरेना शोरूम में रविवार को नई मारुति सुजुकी ब्रेजा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीआईजी संजीव त्यागी ने फीता काटकर एवं वाहन का अनावरण कर नई ब्रेजा को औपचारिक रूप से लॉन्च किया। इस अवसर पर शोरूम परिसर में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में वाहन प्रेमी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में शोरूम के जनरल मैनेजर राजेश वर्मा, टीम लीडर विजय शुक्ला, अभिषेक श्रीवास्तव, अभिमन्यु सोनी, हेमंत उपाध्याय तथा रीजनल मैनेजर चंद्रधर मिश्रा, शिवम, अभिषेक पांडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नई ब्रेजा की विशेषताओं की जानकारी देते हुए रिजिनल मैनेजर आशुतोष पांडे, नितिन एवं रित्विक राय ने बताया कि कंपनी ने इस मॉडल में ग्राहकों की सुविधा और आधुनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई ब्रेजा में आकर्षक एक्सटीरियर डिज़ाइन, अधिक प्रीमियम इंटीरियर, अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर्स, एडवांस्ड स्मार्ट कनेक्टिविटी, बेहतर ड्राइविंग अनुभव और आधुनिक तकनीक से लैस कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यह पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बन गई है। उन्होंने बताया कि नई ब्रेजा का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर माइलेज, उन्नत सुरक्षा, शानदार प्रदर्शन और आधुनिक सुविधाओं का बेहतरीन अनुभव उपलब्ध कराना है। कंपनी को विश्वास है कि यह नया मॉडल ग्राहकों की अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरा उतरेगा और बाजार में अपनी मजबूत पहचान बनाएगा। लॉन्चिंग समारोह के दौरान अतिथियों ने नई ब्रेजा का अवलोकन किया तथा इसकी आधुनिक खूबियों की सराहना की। कार्यक्रम के अंत में शोरूम प्रबंधन ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए ग्राहकों से नई ब्रेजा का अनुभव लेने के लिए शोरूम आने की अपील की।
Basti, Basti | Jul 26, 2026
संविधान मान स्तम्भ दिवस पर बोले सपा विधायक यह देश के नौजवानों युवाओं की जीत
Basti, Basti | Jul 26, 2026
*मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिला थाना टीम द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान* जनपद बस्ती ,उत्तर प्रदेश 26 जुलाई 2026 बस्ती पुलिस अधीक्षक जनपद बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी के कुशल पर्यवेक्षण में *प्रभारी निरीक्षक महिला थाना डॉ. शालिनी सिंह* के नेतृत्व में महिला थाना टीम द्वारा आज व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। *डॉ. शालिनी सिंह* के नेतृत्व में म0का0 सोनी भारती, म0का0 अनीता चौहान सहित महिला थाना टीम ने भ्रमणशील रहते हुए जिला अस्पताल, कैली रोड, दक्षिण दरवाजा, पचपेडिया रोड एवं अन्य भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान बाजार आने-जाने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को *मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन) फेज-5* के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। *डॉ. शालिनी सिंह* ने महिलाओं को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर *1090, 181, 112, 1076, 1098, 108* की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग के बारे में बताया। साथ ही विभिन्न साइबर अपराधों के बारे में जागरूक करते हुए *साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930* की जानकारी दी। टीम ने देश के तीन नए आपराधिक कानून *भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, तथा भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023* के बारे में भी जानकारी दी और सीयूजी नंबर पर संपर्क करने हेतु बताया। अभियान के दौरान अनावश्यक रूप से घूम रहे करीब 60 व्यक्तियों से पूछताछ की गई। 03 से माफीनामा भरवाया गया तथा शेष अन्य व्यक्तियों को सख्त हिदायत देकर मौके पर छोड़ दिया गया। प्रभारी निरीक्षक डॉ.शालिनी सिंह का महिलाओं के नाम 10 सूत्रीय संदेश 1.निडर रहें:* कोई भी समस्या हो तो तुरंत पुलिस को 112 पर कॉल करें। 2.मिशन शक्ति आपकी सुरक्षा:* नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हमारा संकल्प है। 3.हेल्पलाइन याद रखें:* 1090 महिला हेल्पलाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1930 साइबर हेल्पलाइन। 4.साइबर ठगी से बचें:अंजान लिंक, OTP, लोन के झांसे में न आएं। 5.नए कानून जानें:* नारी उत्पीड़न पर अब कड़ी सजा, BNS 2023 का लाभ लें। 6.भीड़ में सतर्क रहें:अपना पर्स, मोबाइल और गहनों का ध्यान रखें। 7.शिक्षा जरूरी:* बेटियों को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा जरूर सिखाएं। 8.घरेलू हिंसा चुप न सहें:* 181 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं। 9.पुलिस आपकी मित्र:* किसी भी परेशानी में महिला थाना बेझिझक आएं। 10.जागरूक बनें:* खुद सुरक्षित रहें और 5 अन्य महिलाओं को भी जागरूक करें। *संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Jul 26, 2026
*राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा द्वारा गंधारिया गजराज में UGC काला कानून के विरोध में 9वाँ जन जागरण चौपाल संपन्न* जनपद बस्ती उत्तर प्रदेश 26 जुलाई 2026 बस्ती:राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा के तत्वावधान में पिछले दो महीने से अधिक समय से चल रही गांव-गांव क्रमिक जन आक्रोश चौपाल की श्रृंखला के क्रम में आज बस्ती जिले के *गंधारिया गजराज, छीतही खुर्द* गांव में 9वीं महत्वपूर्ण जन चौपाल का आयोजन किया गया। यह बैठक मुख्य रूप से *UGC Regulation के काले कानून के विरोध*, समाज, राष्ट्र तथा वर्तमान जातिवादी राजनीति के प्रभावों पर गंभीर विचार-विमर्श करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। कार्यक्रम की अध्यक्षता *राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी पाण्डेय* ने की। *राम जी पाण्डेय* ने UGC के नए प्रावधानों को काला कानून करार देते हुए कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था और सामान्य वर्ग के अधिकारों के खिलाफ है। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। मुख्य वक्ता *राम प्रताप सिंह* ने कहा कि इस तरह के नियम समाज में दूरियां बढ़ाने का काम कर रहे हैं, जिसका पुरजोर विरोध किया जाएगा। सेक्टर प्रभारी *अमितेश प्रताप सिंह* ने संगठन की मजबूती और समाज को एकजुट करने का आह्वान किया। कार्यक्रम को *प्रमोद सिंह* और *विजय पाल सिंह* ने भी संबोधित किया। *जातिवादी राजनीति पर मंथन: वक्ताओं ने वर्तमान समय की जातिवादी राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक समरसता के लिए जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर सोचने की आवश्यकता है। *प्रमुख उपस्थिति:* राम जी पाण्डेय, राम प्रताप सिंह, अमितेश प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, विजय पाल सिंह सहित क्षेत्र के तमाम प्रबुद्ध ग्रामीण, युवा एवं क्षेत्रीय नागरिक भारी संख्या में उपस्थित रहे। *राष्ट्रीय अध्यक्ष राम जी पाण्डेय का 10 सूत्रीय संकल्प* 1.UGC काला कानून वापस लो:* शिक्षा में आरक्षण के नाम पर भेदभाव बर्दाश्त नहीं होगा। 2.मेरिट का सम्मान:* योग्यता के आधार पर ही नौकरी और प्रवेश होना चाहिए। 3.समाज एकजुट:* सवर्ण समाज अपने अधिकारों के लिए एक मंच पर आए। 4.जातिवाद मुर्दाबाद:* राष्ट्र निर्माण के लिए जाति से ऊपर उठकर सोचें। 5.शिक्षा बचाओ:* विश्वविद्यालयों को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। 6.संविधान की रक्षा:* समानता के अधिकार का हनन नहीं होने देंगे। 7.गांव-गांव जागरण:* हर गांव में चौपाल लगाकर लोगों को जागरूक करेंगे। 8.युवा आगे आएं:देश और समाज की लड़ाई युवाओं को ही लड़नी है। 9.शांतिपूर्ण आंदोलन:* लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराएंगे। 10.अंतिम सांस तक संघर्ष:* जब तक काला कानून वापस नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा राष्ट्रीय सवर्ण शक्ति मोर्चा, बस्ती इकाई *संवाददाता:* हरि ओम प्रकाश *राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत, बस्ती*
Basti, Basti | Jul 26, 2026
#महादेवा विधानसभा क्षेत्र में #दूधराम जी के समर्थन में चुनाव चिन्ह #छड़ी पर वोट दें की अपील करते हुए - Basti News