मखदुमपुर: टेहटा पुलिस की दबिश के बाद मिनी गन फैक्ट्री संचालक ने किया आत्मसमर्पण
टेहटा थाना क्षेत्र के मेला रोड़ स्थित एक निजी मकान में कुछ दिन पूर्व पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया था। जिसमें हथियार बनाने के कई उपकरण को बरामद किया गया था। इसी मामले में मिनी गन फैक्ट्री के संचालक संजीत कुमार उर्फ बंडा फरार चल रहा था जो टेहटा पुलिस की दबिश के कारण आत्मसमर्पण कर दिया।मंगलवार की शाम 5 बजे थानाध्यक्ष ने खबर की पुष्टि की है।