मखदुमपुर: आकोपुर गांव में भक्ति की धारा बह रही है, स्वामी जी के प्रवचन सुनने के लिए उमड़ी भीड़
प्रखंड के आकोपुर गांव में बीते 1 जनवरी से श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ चल रहा है ,जिससे गांव का माहौल भक्तिमय बना हुआ है ।ग्रामीण शाम होते ही यज्ञ स्थल पहुँच कथा का अनुश्रवण कर रहे है ।सोमवार की देर शाम 7 बजे ज्ञान यज्ञ में प्रवचन करते हुए भागवत भास्कर स्वामी पुरुषोत्तम आचार्य महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की लीला वर्णन किया।