सागर शराब कांड के बीच वायरल वीडियो पर उठे सवाल
सागर जिले के बंडा क्षेत्र में संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के बीच दमोह से सामने आए एक वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन के अनुसार अब तक 20 मौतों की पुष्टि हुई है, जबकि कुछ अन्य मौतों को भी संदिग्ध जहरीली शराब से जोड़ा गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दमोह में भाजपा नेता एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटेल के पति गौरव पटेल के जन्मदिन समारोह का एक वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार्यक्रम में बुंदेली कलाकार प्रस्तुति देते नजर आए और कथित तौर पर बंडा शराब कांड को लेकर गीत भी प्रस्तुत किया गया। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर संवेदनशीलता को लेकर प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।
वीडियो और कार्यक्रम से जुड़े दावों की स्वतंत्र पुष्टि संबंधित अधिकारियों द्वारा किया जाना बाकी है।
#SagarNews #Banda #PoisonousLiquor #DamohNews #ViralVideo #MadhyaPradesh