सोरांव: नवाबगंज के सम्हई गांव के समीप 30 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, समझाने-बुझाने का प्रयास जारी
नवाबगंज थाना क्षेत्र के सम्हई गांव में सोमवार सुबह एक युवती करीब 30 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को भी बुलाया गया। खबर लिखे जाने तक युवती टावर पर ही मौजूद है और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है।