फुल्लीडूमर: बदलाचक गांव में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने की डीलर द्वारा मृत लाभुकों के खाद्यान्न उठाव के आरोप की जांच
प्रखंड के राता पंचायत अंतर्गत बदलाचक गांव के वार्ड संख्या 16 के जन वितरण प्रणाली दुकानदार कृष्णा मुर्मू पर मृत व्यक्तियों के नाम पर खाद्यान्न उठाव के आरोप का गुरुवार की शाम 4 बजे एमओ नवीन कुमार ने जांच की। जांच के दौरान घर-घर जाकर लाभुकों से मिलकर खाद्यान्न उठाव की जानकारी ली तथा लाभुकों का बयान दर्ज किये। कहा- अधिकांश लाभुकों ने उठाव किया है।