फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पुलिस ने मानिक पथड्डा गांव से गैर जमानती वारंटी दो भाइयों को गिरफ्तार किया
फुल्लीडुमर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मानिक पथड्डा गांव से गैर जमानत वारंटी दो सहोदर भाईयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मंगलवार की दोपहर करीब 2 बजे गिरफ्तार दोनों सहोदर भाई रंजीत यादव एवं अमर यादव को थानाध्यक्ष बबलू कुमार एवं एसआई शरद श्रीकांत ने सुरक्षा बलों के साथ उसके घर पर छापेमारी कर की। मेडिकल जांच के बाद दोनों को जेल भेज दिया।